RPSC New Calendar 2024-25: आगामी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी, इन भर्तियों में करे आवेदन

नमस्कार दोस्तों! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सदेव ही नई भर्ती परीक्षाओं का इंतजार करते रहते है। राजस्थान में सबसे ज्यादा भर्ती परीक्षाएं RPSC बोर्ड द्वारा करवाई जाती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको RPSC New Calendar 2024-25 की जानकारी प्रदान करने जा रहे है। यदि आप भी RPSC बोर्ड की इन आगामी भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे है तो हमारे आज के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

RPSC

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन जिसे RPSC के नाम से जाना जाता है, यह एक सरकार द्वारा गठित की गई बोर्ड है जिसका हिन्दी में नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग है। इस बोर्ड द्वारा विभिन्न सरकारी पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन भर्तियों के नोटिफिकेशन से लेकर पद ग्रहण तक का कार्य करवाया जाता है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आगामी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाता है। इस कैलेंडर में पूरे वर्ष भर में लगने वाली भर्ती परीक्षाओं की जानकारी व उनकी संबंधित तिथियों की जानकारी दी जाती है। हमारे द्वारा आरपीएससी कैलेंडर 2024-25 की जानकारी ऊपलब्ध करवाई गई है, अब आपको इनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई सारणी से आप RPSC एक्जाम कैलेंडर की पीडीएफ़ फ़ाइल डाउनलोड कर सकते है।

RPSC Exam Calendar 2024 PDF Download

कैलेंडर माहपीडीएफ़ फाइल
जनवरी से जूनDownload PDF
जून तथा जुलाईDownload PDF
अगस्त तथा सितंबरDownload PDF
अक्टूबर से दिसंबरDownload PDF
RPSC Exam Calendar 2024 PDF Download

RPSC वैकेंसी लिस्ट

RPSC बोर्ड द्वारा राजस्थानमें कई प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। राजस्थान में होने वाली किसी भी सरकारी कार्यालय या शिक्षा से संबंधित कर्मचारियों की चयन के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन सामान्यतः आरपीएससी विभाग द्वारा ही करवाया जाता है। RPSC बोर्ड इतना विश्वसनीय है की प्रशासनिक कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा का जिम्मा भी इसी बोर्ड पर है। आरपीएससी बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के नाम नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गए है।

  • राजस्थान प्रशासनिक भर्ती परीक्षा RAS, RPS
  • लिपिक LDC, UDC भर्ती परीक्षा
  • पटवारी भर्ती परीक्षा
  • शिक्षा विभाग से संबंधित परीक्षा प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • सहायक आचार्य या प्राचार्य भर्ती परीक्षा
  • सहायक सांख्यकी अधिकारी भर्ती परीक्षा
  • शोध अध्येता भर्ती परीक्षा
  • पुरालेखपाल भर्ती परीक्षा

2024 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, RSMSSB Upcoming Vacancy 2024 PDF करें डाउनलोड।

इस विभाग द्वारा हाल ही में 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के एक्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिए गए है। आप नीचे सारणी से इनकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

RPSC New Calendar 2025

कैलेंडर माहपीडीएफ़ फाइल
जनवरी से जून Download PDF
जून तथा जुलाई Download PDF
RPSC New Calendar 2025

आगामी आरपीएससी भारती परीक्षाएँ

अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी कुछ महीनों में सरकार द्वारा युवाओं के लिए 75,000 से भी अधिक पदों पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। सरकार द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली इन भर्ती परीक्षाओं में से कुछ भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी हो चुके है तथा जल्द ही अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी आधिकारीक अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। नोटिफिकेशन जारी हो चुकी भर्ती परीक्षाओं में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

विभाग द्वारा जारी की गई कुछ भर्ती परीक्षाओं की जानकारी हम नीचे देने जा रहे है। आप निचे दी गई भर्ती परीक्षाओं में अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है।

राजस्थान पीडब्ल्यूडी भर्ती 2024

RPSC द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग में ATO के खाली पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती परीक्षा में आप 27 जून 2024 से 26 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं की अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारीक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। RPSC बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट लिंक :- राजस्थान लोक सेवा आयोग

इसी तरह की अन्य सरकारी तथा निजी क्षेत्र की भर्ती परीक्षाओं तथा नौकरियों की जानकारी के लिए PST Job को विजिट करें। इसके अलावा आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप या व्हाट्सप्प चैनल को भी जॉइन कर सकते है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment