जी हाँ! यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अब आप सभी विद्यार्थी अपने बैंक में नौकरी करने के सपने को साकार कर सकते है। बैंक द्वारा जारी की गई अधिसूचना में बैंक ने अप्रेंटिस के 500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। आप सभी इस भर्ती में 28 अगस्त से 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।
यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी हमारे द्वारा आज के इस लेख में दी गई है, यदि आप भी इस भर्ती में आवेदन कर नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे आज के इस लेख को अंत तक पढ़ें।
यूनियन बैंक भर्ती
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए जॉब का नोटिफिकेशन जारी किया है। विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में देश के सभी राज्यो में कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें अप्रेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में बैंक ने 1 वर्ष की अप्रेंटिस कार्यावधि निर्धारित की है जिससे आपको बाद में आगे नौकरी मिलने में सहायता होगी।
विभाग द्वारा जारी इन 500 पदों की अधिसूचना में से 36 पद PWD के लिए आरक्षित भी किए गए है। इस जॉब से संबंधित जानकारी जैसे के आवश्यक योग्यता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी नीचे दी गई है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास निर्धारित की गई है। यदि आप किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास है तो इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।
निर्धारित आयु सीमा
बैंक द्वारा जारी की गई इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सिमा की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जायेगी। यदि आप भी 20 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य की आयु के है तो इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।
आवेदन शुल्क
यदि हम आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग तथा ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए यह आवेदन शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में महिलाओं को आवेदन शुल्क में अधिक छूट प्रदान की गई है। महिलाओं के लिए इस भर्ती में आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है।
सहकारी बैंक में निकली बड़ी भर्ती, Cooperative Bank Clerk Vacancy जानें भर्ती में आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए एक अलग से प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें पास होने पर आपको लोकल लेंगवेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व मेडिकल एकजामिनेशन के आधार पर चयनित किया जायेगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में आवेदन करने से संबंधित जानकारी हमारे द्वारा नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है। यदि आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।
आवेदन प्रक्रिया
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपॉर्चुनिटी के सेक्शन में जाना है।
- इस पेज पर आपको इस भर्ती की जानकारी दिखाई देगी।
- इसके बाद आपको इस पेज पर दिए गए अप्लाई के ऑप्शन को चुनना है।
- आपके समने इस भर्ती का आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्केन करके अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को सही-सही भरने के बाद सबमिट कर दें तथा आवेदन शुल्क का भुगतान कर जमाकर देवें।
इस प्रक्रिया का अनुसरण कर आप भी बहुत ही आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।
यूनियन बैंक अपरेंटिस जॉब क्या है?
यूनियन बैंक द्वारा अपने बैंक में कुछ पदों पर नवयुवकों से अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए है जिनमें आपको 1 वर्ष की कार्यवधि निर्धारित की गई है।