अध्यापक बनने का लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! जल्दी ही जारी किए जाएँगे भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अध्यापक पद के तीनों लेवल के लिये जल्दी ही परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा। Upcoming Teacher Vacancy 2024 की अधिक जानकारी लेख में नीचे दी गई हैं।
आगामी अध्यापक भर्ती
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा विभाग से राज्य के विद्यालयों में रिक्त अध्यापक पदों की जानकारी माँगी थी जिसके बाद हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार करके मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया हैं। राज्य में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए वर्तमान में दो बोर्ड संस्थाएँ कार्यरत हैं- RPSC और RSMSSB बोर्ड।
सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा बजट में की गई भर्ती परीक्षाओं की घोषणा के बाद अब जल्दी ही परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना हैं। अध्यापक पद की आगामी तीनों पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं की जानकारी नीचे दी जा रही हैं।
RPSC 1st Grade Vacancy 2024
RPSC द्वारा लगभग 10 हज़ार पदों के लिए अध्यापक ग्रेड प्रथम की भर्ती आयोजित की जाने की संभावना हैं। इसके लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह भर्ती विज्ञान, कला तथा वाणिज्य तीनों संकायों के लिए निकली जाएगी। 1st ग्रेड भर्ती के लिए दिसंबर 2024 तक परीक्षा का आयोजन करवाने की संभावना की जा सकती हैं।
अध्यापक ग्रेड प्रथम भर्ती की परीक्षा देने के लिए आपके पास संबंधित विषय में B.Ed. के साथ उसी विषय में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर PG की डिग्री होना अनिवार्य हैं। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएँगे तथा संबंधित सभी नोटिफिकेशन RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएँगे।
अध्यापक पद के लिए भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं- rpsc.rajasthan.gov
RPSC 2nd Grade Vacancy 2024
अध्यापक पद द्वितीय के लिये RPSC बोर्ड द्वारा संभावत 16 हज़ार पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए विभाग द्वारा घोषणा कर दी गई हैं तथा भर्ती के लिए आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्तूबर से दिसंबर 2024 तक होने की संभावना हैं।
RPSC 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातक तथा बीएड की डिग्री होना अनिवार्य हैं। इसके साथ ही इस बार भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु चालन शुल्क 450 रुपए से लेकर 600 रुपए तक रहेगा जो आवेदक के वर्ग के आधार पर अलग-अलग हो सकता हैं।
RPSC की आगामी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर यहाँ से देखें- RPSC New Calendar 2024-25
REET 3rd Grade Vacancy 2024
अध्यापक भर्ती परीक्षाओं में रीट सबसे प्रचलित भर्ती मानी जाती हैं। हर बार लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। आगामी REET परीक्षा के लिए रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा मंत्रालय के पास भेज दी गई हैं। जैसे ही मंत्रालय द्वारा भर्ती करवाने के आदेश दिये जाते हैं भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
आगामी रीट परीक्षा 30 हज़ार से अधिक पदों के लिए करवाये जाने की संभावना हैं। सरकार द्वारा पिछली रीट परीक्षा से ही इस भर्ती का पूरा जिम्मा RSMSSB बोर्ड/ अधीनस्थ बोर्ड को दे दिया था। अतः इस बार भी रीट परीक्षा अधीनस्थ बोर्ड द्वारा ही करवाई जाएगी।
REET Pre Exam (RTET):- रीट अध्यापक भर्ती परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को पहले इसका प्री एग्जाम पास करना अनिवार्य होता हैं। इस प्री एग्जाम को Pre Reet Exam कहा जाता हैं। यह पहले RTET के नाम से जानी जाती थी। इस परीक्षा में अभ्यर्थी को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होता हैं। हाल ही में सरकार द्वारा इस परीक्षा में पास होने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जीवन प्रयन्त कर दी हैं।
REET Main Exam:- REET प्री एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। यह परीक्षा अध्यापक पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करती हैं। इसमें Cut Off के आधार पर चयन किया जाता हैं।